Skip to main content

Posts

Featured

भीगना

छत पे दरवाजे के ऊपर कुछ एक फीट चौड़ा छज्जा बना है।बारिश बहूत तेज़ होने लगी तो यही आके बैठ गई। वैसे तो बारिश होने पर मैं नीचे चली जाती हूं पर शायद आज मन कुछ ठीक नहीं लग रहा था तो यही बैठ गई। चप्पल उतार कर पालती मार के बैठी तो लगा जैसे बरस हो गए ज़मीन पर बैठे इस तरह बारिश में । याद आ रहा है कैसे अम्मा के यहां ऐसे बैठा करते थे  सब या मामी के यहां। अरे हां अम्मा मतलब दादी के यहां,हमारे यहां दादी को सभी अम्मा कहते है । खैर मन भारी लग रहा था आज । बारिश की हवा का एहसास कुछ अलग ही होता है। जब लिखना चालू किया था तो तेज़ झमा झम बारिश थी और अब बारिश रुक गई।वो तेज़ बारिश एक अलग ही एहसास करा देती है जो आमतौर पर ऐसा हर मौसम में नहीं महसूस होता मुझे।पता नही आपने भी ऐसा महसूस किया होगा की नहीं जहां तक मेरा खयाल है किया ही होगा। तेज़ बारिश जैसे ध्यान हो जाती है मेरे लिए।मन एकाएक सब सोचने लगता है और फिर सबसे कट जाता है।तेज़ बारिश कहीं मन भटकने नही देती।लगता है जैसे बस यही बैठी रहू बारिश को ताकते हुए। इतने सवाल थे मन में,इतना बैचैन था मन ।कुछ ठेस पहुंचे हुए किस्से।कुछ झूटी बातें। जैसे मन भागना चाह ...

Latest posts

fresh dried leaves of her life !